Thursday, February, 12,2026

अमूल का 6 करोड़ का एक्सपायरी माल पकड़ा

जयपुर: जयपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमूल कंपनी का भारी मात्रा में एक्सपायरी स्टॉक पकड़ा। सीएमएचओ जयपुर (सेकंड) की टीम ने खो-नागोरियान क्षेत्र में स्थित अमूल कंपनी के C&F गोदाम पर छापा मारकर नूडल्स, केचअप, मेयोनीज और एनर्जी ड्रिंक से भरे करीब तीन हजार कार्टन सीज किए।

जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। टीम की जांच में सामने आया कि गोदाम में रखा पूरा स्टॉक एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद इन कार्टनों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को केमिकल से मिटाकर दोबारा नई तारीखें प्रिंट कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित फर्म का फूड लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका था। जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि इस संबंध में 181 पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान टीम खो-नागोरियान स्थित मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंची, जहां C&F गोदाम में बड़ी मात्रा में अमूल ब्रांड के नॉन-डेयरी फूड प्रोडक्ट्स रखे मिले।

यूट्यूब से डेट बदलने का तरीका सीखा

डॉ. मित्तल ने बताया कि जांच में सामने आया कि मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात की ओर से बनाए गए अमूल ब्रांड के नूडल्स, केचअप, मेयोनीज और एनर्जी ड्रिंक के करीब तीन हजार कार्टन एक्सपायरी पाए गए। इनमें से लगभग एक हजार कार्टनों पर छपी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट
पूरी तरह मिटाई जा चुकी थी। मौके पर मौजूद C&F गोदाम संचालक गगन आहूजा थिनर, एसीटोन जैसे केमिकल का उपयोग कर पैकेटों से पुरानी डेट हटाकर नई डेट प्रिंट करने की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि नुकसान से बचने के लिए उसने यूट्यूब से डेट बदलने का तरीका सीखा था।

स्टॉक को मौके पर ही किया सीज

सीएमएचओ ने बताया कि पूरे एक्सपायरी स्टॉक को मौके पर ही सीज कर दिया गया है, जिसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया जाएगा। साथ ही नूडल्स, टोमेटो केचअप और सॉस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एहतियातन गोदाम को सील कर अग्रिम आदेश तक वहां मौजूद किसी भी प्रकार के माल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery