Thursday, February, 12,2026

अटल प्रगति पथ से गांवों को मिलेगी शहरी सड़क सुविधा स्टेट हाईवे, बाईपास व एलिवेटेड पर फोकस

बजट में सड़क एवं परिवहन अवसंरचना को आर्थिक विकास की थुरी बताते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में सड़क विकास पर 27,860 करोड़ रुपए राार्च कर 16,430 किमी नई सड़कें बनाई गई हैं, जबकि लगभग 42 हजार किमी सड़कों का विकास और सुहद्धीकरण किया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर आवागमन के लिए आगामी वर्ष में 1800 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज (ROB), रेलवे अंडरब्रिज (AUB), एलिवेटेड रोड सहित निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

सड़क निर्माण और उन्नयन पर फोकस

  • 1 हजार किमी सड़कों को राज्य राजमार्ग में, 2,000 किमी सड़कों को मुख्य जिला मार्ग में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  • अटल प्रगति पथों 250 के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • 500 करोड़ का मानसून मरम्मत के लिए किया प्रावधान।
  • 600 करोड़ रुपया मिसिंग सड़कों को जोड़ने के लिए होंगे खर्च।
  • 14 सौ करोड़ रुपए नॉन-पैचेबल सड़कों के पुनर्निर्माण पर होंगे व्यय।
  • 10 हजार 4 सौ करोड़से क्षतिग्रस्त व नॉन-पैचेबल सड़कों की होगी मरम्मत ।
  • 800 करोड़ से बरसों पुरानी सड़कों और पुलियाओं की मरम्मत होगी।
  • बजट में लगभग 500 किमी स्टेट हाईवे के विकास (पुलिया व बाईपास सहित) पर 2,700 करोड़ रुपए से अधिक खर्च का प्रावधान किया गया।
  • रेलवे क्रॉलिंग पर जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 15 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए आएंगे। इन कार्यों पर 920 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होगे।
  • 5 हजार से अधिक आबादी वाले गावी में सीमेंट कंक्रीट सड़कों के निर्माण के लिए संचालित अटल प्रगति पथ योजना के तहत अगले वर्ष 250 नए पथों पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर, टिकाऊ और सर्व-ऋतु सड़क सुविधा प्रदान करना है।
  • औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पाकों की कनेक्टिविटी के लिए 400 करोड़ रुपए।
  • हाईवे व शहरों में 2,000 नए CCTV कैमरे लगाने के लिए 100 करोड का प्रावधान।
  • दुर्घटना प्रबंधन एवं सुरक्षा वावस्था पर 2,090 करोड़ रुपए
  • हाईवे रेस्ट एरिया में एंबुलेंस तैनाती की व्यवस्था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery