Thursday, February, 12,2026

6,800 करोड़ से होगा हर घर नल का सपना पूरा

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर घोषणाएं की हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए 6,800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। खासतौर पर बीसलपुर बांध परियोजना के सुदृढ़ीकरण और नई आधारभूत संरचना के विकास के लिए 650 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बजट में सूरजपुर से 400 एमएम की नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की घोषणा की गई है। इससे जयपुर और टोंक जिले को सीधा लाभ मिलेगा। चाकसू, बस्सी सहित आसपास के 1,092 गांवों की लगभग 30 लाख आबादी को बीसलपुर का पानी मिलेगा। टोंक जिले के निवाई, टोडारायसिंह और दूनी (डूंगरी) क्षेत्रों की करीब 20 लाख आबादी को बेहतर दबाव के साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम आगामी ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पेयजल एवं जल प्रबंधन

  • पेयजल क्षेत्र में बजट 2026-27 में संरचनात्मक विस्तार, नई लाइनें, कनेक्शन और जल दक्षता सुधार पर विशेष बल दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष में 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • 1,092 गावों की लगभग 20 लाख आबादी को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सूरजपुरा से चाकसू तक नई ट्रांसमिशन लाइन (TM-II) के निर्माण पर 650 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • जल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण के तहत 600 नए ट्यूबवेल तथा 1,200 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।
  • जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए ब्यूरो ऑफ वाटर यूज एफिशिएंसी की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही राज्य जल नीति को लागू कर औद्योगिक, घरेलू एवं अन्य उपयोगों के लिए जल संसाधनों का संतुलित प्रबंधन सुनिक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

प्रदेश में नई जल नीति की घोषणा

सरकार ने प्रदेश के लिए नई जल नीति लाने की घोषणा की है। जलदाय विभाग में 3,000 संविदा तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही वाटर एफिशिएंसी पर पायलट प्रोजेक्ट और मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब भी शुरू की जाएगी।

24 हजार करोड़ के वर्क ऑर्डर

जल जीवन मिशन के तहत 6,500 गांवों को हर घर नल से जोड़ने के लिए 4,500 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। शहरों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 2,300 करोड़ रुपए का प्रावधान है। अगले वर्ष 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। देशनोक में 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। समर कंटिजेंसी के तहत प्रत्येक कलेक्टर को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

1200 नए हैंडपंप होंगे स्थापित

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 1,200 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा 600 नलकूप (ट्यूबवेल) स्थापित किए जाएंगे, ताकि दूर-दराज के गांवों और ढाणियों तक पेयजल पहुंचाया जा सके। पेयजल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 160 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सूची भी सदन में प्रस्तुत की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery