Monday, September, 21,2026

संवरेगा चंदलाई बांध, बनेगी सड़क... पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

जयपुर: चाकसू विधानसभा क्षेत्र के चंदलाई गांव में रविवार को विकास कार्यों को गति देने की पहल हुई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने यहां 4.51 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क और आधारभूत विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जहां सड़क, नाली और कनेक्टिविटी से जुड़े कामों के लिए आभार जताया, वहीं चंदलाई बांध के पर्यटन विकास, प्रदूषण नियंत्रण और टोंक रोड से चंदलाई तक अधूरी पड़ी 100 फीट सड़क का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। पंचायत भवन से चंदलाई बाजार तक 2 करोड़ रुपए की लागत से सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण और अटल पथ का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही खेल मैदान चंदलाई से देवकीनंदनपुरा तक 2.51 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से गांव के भीतर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती

चंदलाई बांध जयपुर के नजदीक होने के बावजूद अभी तक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध का सौंदर्गीकरण, बेहतर पहुंच मार्ग, पर्यटक सुविधाएं और व्यवस्थित विकास किया जाए तो इसे जयपुर के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सकता है। वहीं बांध में आसपास के क्षेत्रों से प्रदूषित पानी पहुंचने की समस्या भी बनी हुई है। इस मामले को लेकर एनजीटी तक मामला पहुंच चुका है।

पोल हटें तो आगे बढ़ेगा काम

टोंक रोड से चंदलाई तक 100 फीट चौड़ी सड़क का मुद्दा भी कार्यक्रम में छाया रहा। जेडीए की ओर से सड़क परियोजना स्वीकृत है, लेकिन मार्ग में लगे विद्युत पोल अब भी बाधा बने हुए हैं। पोल नहीं हटने के कारण सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क और मार्ग में मौजूद विद्युत पोल से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने जेडीए और विद्युत विभाग के बीच तत्काल समन्वय कर पोल हटाने और सड़क का काम पूरा कराने की मांग की।

पर्यटन का रोडमैप बनाने की डिमांड

ग्रामीणों की मांग है कि चंदलाई में सिर्फ सड़क विकास तक ही काम सीमित नहीं रहे, बल्कि बांध, सड़क, बिजली, जल संरक्षण और पर्यटन को जोड़कर समग्र विकास का रोडमैप बनाया जाए। उनका कहना है कि जयपुर शहर से नजदीकी चंदलाई की सबसे बड़ी ताकत है। बेहतर सड़क और पर्यटन सुविधाएं मिलने पर यह क्षेत्र जयपुर के आसपास एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है।

गांवों तक सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोडने का काम किया जा रहा है। सड़क परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व व्यापार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी। सरकार गांव-गांव तक मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery