Wednesday, April, 15,2026

सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 की मौत

धौलपुर: राजाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लग्न-टीका समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मनोना जा रहे थे, लेकिन घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही उनकी यात्रा हादसे में बदल गई। हादसा शाम करीब साढ़े 5 बजे सिलावट रोड पर सिध्यापुरा गांव से पहले कुंदीबाबा मंदिर की गुफा के पास हुआ। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान भूरी (52) पत्नी भान सिंह, उनके बेटे सचिन सिंह (18) और भूरी की जेठानी शकुंतला (56) पत्नी छविराम निवासी बाबरपुर के रूप में हुई है। बाइक सचिन चला रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बोलेरो और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है तथा आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों मनोना गांव में आयोजित पारिवारिक लग्न-टीका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। भूरी का पीहर भी मनोना में ही है। परिवार में खुशी के माहौल के बीच अचानक हुए इस हादसे से मातम पसर गया। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए दूध बेचने का काम करता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery