Thursday, August, 20,2026

गोदारा की पोस्ट से फिर गरमाया भंवरी कांड

जोधपुर: लोहावट के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर रोहित गोदारा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। गोदारा ने पोस्ट में दावा किया कि पुलिस अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। उसने कुछ राजनीतिक लोगों के साथ कथित सोलर माफिया के बेटे का नाम सामने आने की बात कही है। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भंवरी देवी की हत्या के बाद से लोहावट और आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। पोस्ट में भंवरी देवी को मां अमृता देवी की वंशज बहन बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उसने कहा कि भंवरी देवी को न्याय मिलना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery