Wednesday, April, 15,2026

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभः मेघवाल

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर विकास कार्यों, और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी ओमप्रकाश मेघवाल, कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान बीकानेर एयरपोर्ट के  विस्तार, शहर में सीएनजी बसों के संचालन, कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या और रायसर क्षेत्र में पर्यटन एवं नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जाए। आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही, नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिए गए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery