Thursday, August, 20,2026

अरुणाचल में बादल फटने के बाद से अग्निवीर समुद्र लापता

अलवर: अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में 14 अगस्त को बादल फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन में अलवर के केसरपुर गांव निवासी अग्निवीर समुद्र गुर्जर लापता हो गए। सेना के सात जवान लापता हुए थे, जिनमें दो को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि समुद्र गुर्जर का अब तक पता नहीं चला है। घटना की सूचना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। समुद्र के पिता बदली गुर्जर किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटे से आखिरी बार 10 अगस्त को बात हुई थी। समुद्र ने कहा था कि कुछ दिन में छुट्टी लेकर घर आएगा और उनके पैरों के दर्द का ऑपरेशन करवाएगा। वह मई में छुट्टी पर आया था और करीब 10 दिन बाद ड्यूटी पर लौट गया था। समुद्र 24 साल के हैं और दो बहनों के इकलौते भाई हैं। पिता ने बताया कि 14 अगस्त को सेना की ओर से फोन कर उनके लापता होने की जानकारी दी गई। परिवार ने इटाराणा स्थित सेना कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन अब तक समुद्र का सुराग नहीं मिला। घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery