Tuesday, February, 10,2026

सही और गलत से परे संवाद ही है परिवर्तन की शुरुआत

अजमेर: युवा समाज में बदलाव की धुरी हैं, लेकिन उनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए जिले के कोटड़ी गांव में मंथन संस्था द्वारा कॉम्यूटिनी द यूथ कलेक्टिव के सहयोग से तथा vartaLeap Coalition के समर्थन से रविवार को एक क्षेत्रीय संवाद का आयोजन किया गया। संवाद का विषय था- "सही और गलत से परेः युवा नेतृत्व बदल रहा है दुनिया की तस्वीर"। इस संवाद में युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सामुदायिक नेताओं ने एक मंच पर आकर खुलकर विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच मौजूद खामोशियों और गलतफहमियों को तोड़ते हुए ऐसा सुरक्षित और निर्णय-मुक्त मंच तैयार करना था, जहां युवा अपनी आकांक्षाओं, डर और सपनों को बिना झिझक व्यक्त कर सकें तथा समाज उनसे अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट रूप से रख सके। कार्यक्रम में सुवा दाई, स्वप्ना, सरिता, मोहंती, निखिल शर्मा, दीपांशु, भंवर बिजारनिया, रवि, संजय मालाकार, पुषा राम, कमल गांधी, लाला राम, बोदू कंडारा, रामेश्वर लालय आदि उपस्थित रहे।

कौशल, संबंध और नेतृत्व की चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कठपुतली प्रदर्शन से हुई, जिसने संवाद के लिए सहज और आत्मीय वातावरण तैयार किया। इसके बाद वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मंथन संस्था के निदेशक तेजा राम माली ने संवाद का उद्घाटन किया। प्रतिभागियों को समूहों में यह साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया कि वे आज के युवाओं से क्या अपेक्षा रखते हैं। चर्चा के दौरान तीन प्रमुख बिंदु उभरकर सामने आए- कौशल, संबंध और नेतृत्व। इसके बाद इस बात पर मंथन हुआ कि इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए युवाओं को किस प्रकार के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। निदेशक तेजा राम माली ने कहा, "सही और गलत से परे संवाद ही परिवर्तन की शुरुआत है। जब हम एक-दूसरे को सुनते हैं, तभी युवा नेतृत्व पनपता है।"

युवाओं ने किए अपने अनुभव साझा

रूमी की प्रसिद्ध पंक्तियों "सही और गलत से परे एक मैदान है, मैं तुम्हें वहीं मिलूंगा" से प्रेरित यह संवाद एक ऐसा मंच बना, जहां पीढ़ियों के बीच ईमानदार और सम्मानजनक बातचीत संभव हो सकी। संवाद के दौरान युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। युवा प्रतिभागी विमला ने कहा, "मैं चाहती हूं कि माता-पिता और शिक्षक मेरी बात सुनें और मुझ पर अपनी अपेक्षाएं न थोपें।" कार्यक्रम में युवाओं के विकास में योगदान दे रहे संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

27 फरवरी को दिल्ली सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे रोडमैप

यह संवाद देश के 10 से अधिक राज्यों में चल रही एक राष्ट्रीय प्रक्रिया का हिस्सा है। इन संवादों से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर एक राष्ट्रीय युवा रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसे 27 फरवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित 'Beyond Right & Wrong' राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा। यह संवाद इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि जब युवाओं पर भरोसा किया जाता है, उन्हें सुना जाता है और समर्थन दिया जाता है, तो वे समाज में केवल भागीदार नहीं, बल्कि उसके नेतृत्वकर्ता बनते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery