Thursday, August, 20,2026

नसीराबाद से अजमेर तक पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी

अजमेर: अजमेर शहर के अंतिम छोर तक पेयजल पहुंचाने की दिशा में बुधवार को बड़ी पहल हुई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र तक नसीराबाद पंप हाउस से नई पाइप लाइन बिछाने और जलाशय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बजट घोषणा के तहत स्वीकृत इस परियोजना पर 269.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे। परियोजना पूरी होने के बाद नसीराबाद पंप हाउस से नौसर घाटी होते हुए सीधे कोटड़ा तक पानी पहुंच सकेगा। इससे नौसर घाटी और कोटड़ा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जल संकट कम होने के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत नसीराबाद पंप हाउस से नौसर घाटी होते हुए कोटड़ा तक करीब 48.7 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने एवं तीन स्टोरेज टैंक का निर्माण होगा। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, एडिशनल चीफ इंजीनियर रामचन्द्र राड़, अधीक्षण अभियंता भुवनेश्वर अग्निहोत्री, जनरल मैनेजर महेश माथुर, डिप्टी जीएम उमाशंकर दुबे और प्लानिंग हैड राकेश जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तीन जगह बनेंगे स्टोरेज टैंक

पृथ्वीराज नगर योजना में 5 एमएलडी क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। कोटड़ा में 30 एमएलडी क्षमता का टैंक तैयार होगा, जबकि पंचशील में 35 एमएलडी क्षमता के टैंक का निर्माण किया जाएगा। तीनों टैंकों के निर्माण और पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद अजमेर को करीब 70 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था पर दबाव कम होने के साथ शहर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

तीन साल में पूरा होगा काम

परियोजना की क्रियान्विति के लिए एसपीएमएल कंपनी कोलकाता को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया जा चुका है। कंपनी के पीआरओ भगवानसिंह ने बताया कि परियोजना का काम तीन साल में पूरा किया जाना है। योजना के तहत पंप हाउस के विस्तार, पाइप लाइन बिछाने और स्टोरेज टैंकों के निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद नसीराबाद से अजमेर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी।

अजमेर को 70 MLD अधिक पानी मिलेगा

योजना के तहत पृथ्वीराज नगर में 5 एमएलडी, कोटड़ा में 30 एमएलडी और पंचशील में 35 एमएलडी क्षमता के स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। इनके जरिए अजमेर को कुल 70 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

48.7 किमी लंबी पाइप लाइन

नसीराबाद पंप हाउस से नौसर घाटी होते हुए कोटड़ा तक करीब 48.7 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पंप हाउस का विस्तार कर नए पंप लगाए जाएंगे। परियोजना 3 साल में पूरी की जानी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery