Monday, September, 28,2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों का धरना जारी, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े

जोधपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राजनरेश यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार कर ओपीडी ब्लॉक में धरना दिया। प्रबंधन के साथ बातचीत में अब तक सहमति नहीं बन पाई है। रेजिडेंट डॉक्टर कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धनदत्त पुरी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहीं और हजारों मरीजों को उपचार नहीं मिल सका, जबकि कई ऑपरेशन टालने पड़े। ट्रॉमा, इमरजेंसी, आईसीयू, गंभीर मरीजों की सेवाएं, आपातकालीन सर्जरी, प्रसव, ब्लड बैंक और जरूरी जांच सेवाएं सीनियर डॉक्टरों के भरोसे जारी रहीं।

पोस्टरों के माध्यम से व्यक्त कर रहे पीड़ा

ओपीडी ब्लॉक में एमबीबीएस छात्र पोस्टर बनाकर रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याएं और उनकी पीड़ा सामने रख रहे हैं। छात्रों ने निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे भी लगाए। एम्स की गवर्निंग बॉडी स्थिति पर नजर रखे हुए है। अध्यक्ष डॉ. तेजस पटेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। उनके शुक्रवार शाम या शनिवार को जोधपुर पहुंचकर आंदोलनरत डॉक्टरों से मिलने की संभावना है।

मरीजों पर असर

ओपीडी बंद रहने से शुक्रवार को भी हजारों मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया। कई ऑपरेशन टालने पड़े। दूरदराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गंभीर मरीजों और आपात स्थिति में आवश्यक उपचार जारी रखा गया।

ये सेवाएं जारी

ट्रॉमा, इमरजेंसी, आईसीयू और गंभीर मरीजों को उपचार सेवाएं जारी हैं। आपातकालीन सर्जरी, प्रसव, ब्लड बैंक और जरूरी जांच भी संचालित हो रही हैं। इन सेवाओं की जिम्मेदारी सीनियर डॉक्टर संभाल रहे हैं।

पहली बार बड़े स्तर पर कार्य बहिष्कार

एम्स जोधपुर के 14 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्य का बहिष्कार किया है। डॉक्टरों का आरोप है कि स्टाफ की कमी के कारण उन पर लंबे समय तक ड्यूटी का दबाव रहता है। उन्होंने घटना की पारदर्शी जानकारी, मृतक डॉक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और रेजिडेंट एसोसिएशन को मान्यता देने सहित कई मांगें रखी हैं। शुक्रवार को एम्स की मेडिकल फैकल्टी एसोसिएशन ने रेजिडेंट डॉक्टरों का समर्थन किया। एसोसिएशन ने प्रशासन से संवेदनापूर्वक बातचीत कर गतिरोध समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा उठाए गए मुद्दे प्रासंगिक हैं। भोपाल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी।

अगले आदेश तक ओपीडी बंद

हड़ताल को देखते हुए एम्स प्रशासन ने अगले आदेश तक ओपीडी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि ट्रॉमा, इमरजेंसी, आईसीयू, गंभीर मरीजों की सेवाएं, आपातकालीन सर्जरी, प्रसव, ब्लड बैंक और जरूरी जांच सेवाएं जारी रहेंगी। भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने भी घटना पर चिंता जताते हुए डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य परिस्थितियां, पर्याप्त आराम और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत बताई है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धनदत्त पुरी आंदोलनरत रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों के बीच पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनसे इस्तीफे की मांग की, जिसके बाद वे हाथ जोड़कर वहां से चले गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery