Wednesday, June, 17,2026

राहुल गांधी का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा: बंसल

कोटा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जून को कोटा में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को राजनीतिक ड्रामा" बताते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों की आड़ में राजनीति करने का प्रयास कर रही है, जबकि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। कोटा में पत्रकारों से बातचीत में बंसल ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का सबसे बड़ा केंद्र कोटा है। ऐसे समय में, जब कई छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षाएं नजदीक हैं, राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं कहा जा सकता। बंसल ने कहा कि छात्रों के हितों की चिंता केवल मंचों पर संवाद करने से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और प्रभावी फैसलों से होती है।

उनका आरोप था कि कांग्रेस छात्र समुदाय के बीच राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद कई छात्रों की परीक्षाएं हैं और इस समय उनका पूरा ध्यान पढ़ाई और तैयारी पर होना चाहिए। नीट और सीबीएसई से जुड़े सवालों पर बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले रही है। परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षा और परीक्षाओं जैसे संवेदनशील विषयों को राजनीतिक लाभ-हानि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से भी छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की।

बंगाल के जनादेश पर भी बोले

सुनील बंसल ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि वहां की जनता ने लंबे समय से चले आ रहे 'गुंडाराज' के खिलाफ मतदान किया है। उनके अनुसार पहले 35 वर्ष वामपंथी शासन और पिछले 15 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस की सरकार से जनता परेशान थी, इसलिए बदलाव के पक्ष में मतदान हुआ। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की रणनीति के कारण पार्टी को सफलता मिली। टीएमसी सांसदों के पाला बदलने के सवाल पर बंसल ने कहा कि एक भी सांसद ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।

'कॉकरोच पार्टी' पर भी टिप्पणी

'कॉकरोच पार्टी' संबंधी सवाल पर बंसल ने कहा कि देश में इस तरह के राजनीतिक प्रयोग पहले भी होते रहे हैं। उनका कहना था कि जैसे पुराने प्रयोग सफल नहीं हुए, वैसे ही इस प्रयोग का भी वही हश्र होगा। इससे पहले बंसल ने कोटा के एमबीएस अस्पताल में जरूरतमंद दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery