Wednesday, June, 17,2026

पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत पांच जवान घायल

भरतपुर: डीग जिले में सोमवार देर रात अवैध हथियार के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुडली गांव निवासी भुहू नामक व्यक्ति अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात गांव में दबिश देने पहुंची।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक 12 बोर की बंदूक भी जब्त की। पुलिस टीम आरोपी को लेकर थाने की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते करीब 50 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोप है कि भीड़ ने लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और आरोपी को छुड़ाकर ले जाया गया।

ये हुए घायल

घटना में एएसआई दशरथ सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, आरएसी कांस्टेबल सुरेश चंद और आरएसी कांस्टेबल रघुवीर सिंह घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery