Wednesday, June, 17,2026

VVIP क्षेत्रों समेत कई इलाकों में गुल रही बिजली

जयपुर: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) के हीरापुरा स्थित 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) में एक बार फिर तकनीकी खराबी आने से राजधानी जयपुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई इस घटना ने हजारों बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और डिस्कॉम के कॉल सेंटर्स और अभियंताओं के पास लगातार शिकायतें पहुंचती रहीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 10:52 बजे हीरापुरा जीएसएस से बिजली आपूर्ति फेल हो गई।

इसके चलते चंबल 132 केवी, मानसरोवर 220 केवी और 132 केवी स्टेडियम जीएसएस की विद्युत आपूर्ति ट्रिप हो गई। इसके प्रभाव से राजधानी के कई हिस्सों में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी फॉल्ट के कारण सिविल लाइंस जैसे वीवीआईपी क्षेत्र, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगानेर, वैशाली नगर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी के मौसम में अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान नजर आए।

ऊर्जा मंत्री पहले ही जता चुके हैं नाराजगी

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त नाराजगी जताई थी। मामले में प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए एक एईएन सहित दो कार्मिकों को निलंबित किया गया था, जबकि संबंधित एसई को चार्जशीट जारी की गई थी। इसके बावजूद हीरापुरा जीएसएस में दोबारा तकनीकी खराबी सामने आने से निगम की कार्यप्रणाली और विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

चरणबद्ध तरीके से बहाल की गई सप्लाई

आरवीपीएनएल और डिस्कॉम की टीमों ने फॉल्ट के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। 132 केवी स्टेडियम और मानसरोवर 220 केवी सब स्टेशन को सुबह 10:58 बजे यानी करीब 6 मिनट बाद रिकवर कर लिया गया। 132 केवी चंबल फीडर से जुड़े 11 केवी सब स्टेशन सुबह 11:13 बजे तक बहाल कर दिए गए। इसके बाद 33/11 केवी सब स्टेशनों की आपूर्ति 11:25 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बहाल की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery