Wednesday, June, 17,2026

पांचना बांध से पानी की मांग, किसानों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन

सवाईमाधोपुर: वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के गांव खंडीप में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर चल रही किसान महापंचायत का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को 12वें दिन महस्वा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बार फिर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण रेलवे पटरी पर बैठ गए और सामूहिक रूप से पंगत लगाकर भोजन किया। कई युवाओं ने किसान एकता के समर्थन में नारेबाजी की तथा कुछ युवा रेलवे पटरी पर लेटकर विरोध जताते नजर आए। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन पहले से तैनात था, लेकिन ग्रामीणों ने फाटक बंद नहीं होने दिया और ट्रैक पर प्रदर्शन जारी रखा। करीब एक  घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक से हटकर धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई। बाद में दोपहर करीब 3:15 बजे ट्रेन के आगमन से पूर्व फाटक बंद कर रेलवे यातायात सुचारु कराया गया और ट्रेन को बिना रुके निकाला गया। गौरतलब है कि पांचना बांध (करौली) से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसान 5 जून से आंदोलन कर रहे हैं।

नहरों में पानी नहीं छोड़ने से नाराजगी

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन अभी तक नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद नहरों में पानी नहीं खोला जा रहा, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।

डॉ. किरोड़ी ने लिखा सीएम को पत्र

किसानों के बढ़ते आक्रोश के बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। मंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो वे वहां चल रहे आंदोलन में उतरने को मजबूर हो सकते हैं। आंदोलनकारी लगातार उनसे हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दोनों पक्षों के बीच तत्काल संवाद स्थापित कर हाई कोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए नहरों में पानी छोड़ने का आग्रह किया है। पत्र में यह भी लिखा है कि हाई कोर्ट ने 8 जुलाई 2022, 23 अप्रेल 2026 और 1 मई 2026 को नहरों में पानी छोड़े जाने के संबंध में स्पष्ट आदेश दिए थे। लेकिन अब तक किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है। गौरतलब है कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर खंडीप में किसानों का धरना कई दिनों से जारी है। प्रतिदिन नए गांवों के लोग आंदोलन से जुड़ रहे हैं, जिससे इसका दायरा लगातार विस्तार ले रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery