Wednesday, June, 17,2026

BJP 'निरंतर अभियान' पर तो कांग्रेस कर रही 'मुद्दा आधारित' आंदोलन पर फोकस

जयपुर: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की संगठनात्मक रणनीति में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। सत्ता में होने के बावजूद भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को लगभग हर दिन किसी न किसी अभियान, प्रशिक्षण, जनसंपर्क कार्यक्रम या आंदोलन में सक्रिय रखती है। इसके विपरीत प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का फोकस मुख्य रूप से मुद्दा आधारित आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों पर रहता है, जिसके कारण उसके कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक व्यस्तता अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। प्रदेशाध्यक्षों की सक्रियता में भी यही अंतर नजर आता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ औसतन महीने में करीब 18-20 बयान या प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से औसतन 10-12 बयान और प्रेस वार्ताएं होती हैं। हालांकि डोटासरा सरकार को घेरने में लगातार आक्रामक रहते हैं। हाल के महीनों की गतिविधियों पर नजर डालें तो यह पैटर्न लगातार देखने को मिला है। मई माह इसका एक उदाहरण रहा, जब भाजपा के पास लगभग हर दिन कोई न कोई संगठनात्मक कार्यक्रम था, जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम अपेक्षाकृत सीमित लेकिन मुद्दा आधारित रहे।

भाजपा कार्यकर्ता हर दिन व्यस्त

मई माह की गतिविधियों पर नजर डालें तो भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए लगभग पूरे महीने कार्यक्रम निर्धारित रहे। ग्राम रथ अभियान, दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान, वंदे जल संरक्षण कार्यक्रम, चुनावी जीत का जश्न, मन की बात कार्यक्रम और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर प्रदर्शन जैसे आयोजन लगातार चलते रहे। कई बार एक ही दिन में एक से अधिक गतिविधियां भी आयोजित हुई।

कांग्रेस के महीने में गिने-चुने अभियान

दूसरी और कांग्रेस ने भी संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान, नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन तथा महंगाई, पेट्रोल और डीजल से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाए। हालांकि कार्यक्रमों की संख्या भाजपा की तुलना में कम रही, लेकिन काग्रेस का जऔर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने और जनसमस्याओं को उठाने पर अधिक दिखाई दिया।

प्रदेशाध्यक्षों के अलग अंदाज

प्रदेशाध्यक्षों की सक्रियता में भी दोनों दलों की अलग शैली देखने की मिलती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस, बयान और संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराते है। मई माह में उनके करीब 18 आधिकारिक बयान और प्रेस वार्ताए सामने आई। इसके अलावा वे प्रवास और बैठकों के दौरान भी मीडिया से संवाद करते रहे। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार राजनीतिक हमले किए। मई में उनके लगभग 10 आधिकारिक बयान और प्रेस वार्तार जारी हुई। डोटासरा की राजनीति का केंद्र मुख्य रूप से सरकार की नीतियों और प्रशासनिक मुद्दों पर सवाल उठाना रहा।

सक्रियता में भाजपा आगे, कांग्रेस हमलावर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों दलों की भूमिका और प्राथमिकताएं अलग होने के कारण उनकी सक्रियता का स्वरूप भी अलग है। भाजपा संगठन विस्तार, प्रशिक्षण और जनसंपर्क आधारित कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं कांग्रेस सीमित संसाधनों और विपक्ष की भूमिका के अनुरूप चुनिदा मुद्दों पर आआंदोलन खड़ा करने पर जोर दे रही है। कुल मिलाकर, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, लेकिन भाजपा की सक्रियता अधिक व्यापक और निरतर दिखाई देती है, जबकि कांग्रेस की सक्रियता मुद्दा आधारित और अवसर विशेष पर केंद्रित नजर आती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery