Wednesday, June, 17,2026

रोडवेज बस-कार की भिड़ंत में चार सगे भाइयों की मौत

बालोतरा: बालोतरा जिले में मंगलवार को सुबह एक परिवार पर ऐसा कहर बनकर टूटी कि पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने निकले चार सगे भाइयों की सड़क हादसे में एक साथ मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस घर से सुबह चार बेटे हंसते हुए निकले थे, वहां कुछ ही देर बाद मातम और चीख-पुकार का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार कोड़का गांव निवासी उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) मकान निर्माण का काम करते थे। आमतौर पर चारों अलग-अलग मजदूरी के लिए जाते थे, लेकिन मंगलवार को कालेवा गांव में एक साथ काम होने से वे एक ही कार में निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। पाटोदी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों भाइयों की सांसें थम चुकी थीं।

परिवार का छिन गया सहारा

इस हादसे ने सिर्फ चार जिंदगियां नहीं छीनी, बल्कि एक पूरे परिवार का सहारा छीन लिया। उदाराम अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। रेखाराम के दो बेटे हैं, जबकि विशनाराम के भी दो बेटे हैं। जोगाराम अविवाहित था और बोल नहीं सकता था। अब परिवार में बूढ़े माता-पिता, तीन विधवा बहुएं, सात मासूम बच्चे और दादी हैं, जिनके सामने भविष्य की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।

आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश भी फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम कर मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाधिकारी गीता कुमारी की समझाइश पर ग्रामीणों ने 20 मिनट बाद जाम हटा दिया। इसके बाद ग्रामीण पटोदी सीएचसी के आगे धरने पर बैठ गए। जहां प्रतिनिधि मंडल ने बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार, एएसपी हरफूल सिंह को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

इसमें ड्राइवर की गिरफ्तारी, हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। बायतु विधायक हरीश चौधरी ने भी अस्पताल पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि परिवार के सभी कमाने वाले सदस्यों की मौत हो गई है। यह केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक परिवार की पूरी दुनिया उजड़ जाने की दर्दनाक कहानी है।

शादी में आए मां-बेटे और दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत

बारां। छबड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर 1 बजे पार्वती नदी में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटे और दो भाई शामिल हैं। ये सभी शादी समारोह में शामिल होने छबड़ा के गूगौर आए थे। छबड़ा थाना प्रभारी राजेश खटाना ने बताया कि मरने वालों में गुड्डी बाई (45) पत्नी रशीद खां, निवासी छीपाबड़ौद, उनका बेटा सलाम (22) पुत्र रशीद खां, अरमान (17) पुत्र बंटी गौरी, और उसका भाई युनुस खान (18) निवासी गुना, मध्यप्रदेश हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि नहाने के दौरान मछली के जाल में पैर फंस जाने से एक युवक डूबने लगा। युवक को बचाने में तीन अन्य भी डूब गए। स्थानीय गोताखोर निरंजन खारोल की मदद से सभी को बाहर निकालकर छबड़ा के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery