Tuesday, July, 28,2026

24 मंजिला IPD टावर के लिए JDA बनाएगा पार्किंग

जयपुर: सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के बहुप्रतीक्षित IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को हुई एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में टावर के संचालन, पार्किंग व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कमेटी ने फैसला किया कि IPD टावर के लिए आवश्यक पार्किंग विकसित करने की जिम्मेदारी JDA संभालेगा। बैठक में पार्किंग के लिए दो प्रमुख विकल्पों पर मंथन किया गया। पहला विकल्प SMS मेडिकल कॉलेज परिसर में उपलब्ध भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने का रखा गया है। वहीं, दूसरा विकल्प चरक भवन के पास स्थित सुश्रुत सभागार की भूमि को लेकर सामने आया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सुश्रुत सभागार वर्तमान में खस्ताहाल स्थिति में है, ऐसे में यहां पार्किंग विकसित करने की संभावना तलाशी जा सकती है।

सचिवालय में हुई एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित चिकित्सा विभाग, नगरीय विकास विभाग और जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कमेटी ने निर्देश दिए कि IPD टावर के शुरू होने से पहले पार्किंग, सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए, ताकि मरीजों और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

रामनिवास पार्क भूमिगत पार्किंग का विकल्प

बैठक में तय किया गया कि जब तक स्थायी पार्किंग विकसित नहीं हो जाती, तब तक मरीजों और परिजनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रामनिवास पार्क की भूमिगत पार्किंग का उपयोग करने पर विचार किया गया है। यहां वाहन खड़ा करने के बाद मरीज और परिजन ई-रिक्शा या गोल्फ कार्ट के माध्यम से IPD टावर तक पहुंच सकेंगे।

आरोग्य पथ को 100 फीट चौड़ा करने की तैयारी

IPD टावर से लगती आरोग्य पथ सड़क को चौड़ा करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय से भूमि लेने की आवश्यकता है। कमेटी ने इस मामले में राज्यपाल से चर्चा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विश्वविद्यालय की भूमि लेने का एजेंडा सिंडिकेट के समक्ष रखा जाएगा।

दिसंबर तक शुरू होंगी IPD टावर की पांच मंजिलें

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 24 मंजिला टावर के स्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा होने वाला है। हेलीपैड के मुख्य हिस्से की छत जेडीए की ओर से डाली जा चुकी है, जबकि शेष हिस्से की छत अगले 10 से 15 दिन में पूरी होने की संभावना है। वर्तमान में 20वीं मंजिल तक फ्लोरिंग का काम चल रहा है। इस साल दिसंबर तक टावर की पांच मंजिलों को फंक्शनल करने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery