Monday, September, 21,2026

जून की प्यास... 2 लाख करोड़ की जल परियोजनाओं पर फोकस

जयपुर: राजस्थान में गर्मी के दौरान पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को आगामी जून की संभावित पेयजल मांग को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और सभी जरूरी काम तय समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर आने वाली पानी से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा गया है। जलदाय एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 2 लाख करोड़ रुपए की जल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सरकार की प्राथमिकता इन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करना है। करीब 19 हजार करोड़ रुपए की बीसलपुर-दौसा और ईसरदा-दौसा-जमवारामगढ़ पाइपलाइन परियोजनाओं में काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट दस्तावेजों में भी ईसरदा-दौसा और बीसलपुर आधारित जलापूर्ति कार्यों के लिए प्रावधान किए गए हैं।

शिकायतों पर भी निगरानीः

गर्मी से पहले विभागों को जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा, स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों की निगरानी पर जोर दिया गया है। सरकार का फोकस दीर्घकालीन जल परियोजनाओं के साथ तत्काल पेयजल जरूरतों को पूरा करने पर है।

17 जिलों तक पहुंचेगा रामजल सेतु का पानी

रामजल सेतु लिंक परियोजना राज्य की प्रमुख जल परियोजनाओं में शामिल है। इसके तहत पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के साथ सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की योजना है। परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों में नवनेरा बैराज और अन्य जल ढांचों को लिंक करने के काम पर भी जोर है। केंद्र सरकार ने राजस्थान में रामजल सेतु लिंक परियोजना से जुड़े कई जल संसाधन कार्यों की आधारशिला और उ‌द्घाटन भी किए हैं।

हर घर नल के साथ नए जल स्रोतों पर भी जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति नेटवर्क बढ़ाने के साथ नए हैंडपंप और ट्यूबवेल लगाने के काम भी किए जा रहे हैं। वहीं 2026-27 के बजट में 83 शहरों में जलापूर्ति सेवा स्तर सुधारने के लिए 2,530 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बीसलपुर से पानी की आपूर्ति बेहतर करने के लिए नई ट्रांसमिशन लाइन के कार्य भी प्रस्तावित हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery