Monday, June, 15,2026

मौके पर होगा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

जयपुर: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार 12 जून से 15 जुलाई तक 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026' आयोजित करेगी। राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और राजस्व शक्तियां शिविर प्रभारियों एवं शिविरों में नियुक्त अधिकारियों को सौंप दी हैं। शिविर प्रभारी बनाए गए आईएएस और आरएएस अधिकारियों को आबादी विस्तार के लिए भूमि आरक्षित करने, भूमि आवंटन तथा राजस्व अभिलेखों के शुद्धिकरण जैसे मामलों में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार भूमि बंटवारे तथा अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर सकेंगे।

राजस्व विभाग को बनाया नोडल विभाग

राजस्व विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है। इसके अलावा 21 अन्य विभागों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। शिविर कार्य दिवसों में सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। यदि किसी कारणवश कोई कार्य लंबित रह जाता है तो उसकी विभागवार सूची तैयार कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

डिजिटल मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान की पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। शिविर प्रभारी को प्रतिदिन विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट इस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। सभी दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों पर 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026' की विशेष मोहर भी अंकित की जाएगी। राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुखों, प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों तक शिविरों की जानकारी पहुंचे।

एक ही स्थान पर मिलेंगी 22 विभागों की सेवाएं

शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भूमि आवंटन, नामांतरण, सीमा ज्ञान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, ई-केवाईसी, जनआधार, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, पशु चिकित्सा सेवाएं, बिजली, पेयजल, सड़क, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रमिक कल्याण, परिवहन, सहकारिता तथा आयुर्वेद विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery