Thursday, January, 29,2026

महाराष्ट्र निकाय में खिला कमल, महायुति की प्रचंड जीत

मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के साथ ही करीब तीन दशकों बाद ठाकरे परिवार बीएमसी की सत्ता से बाहर हो गया। चुनावी नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता जताते हुए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे विकास व स्थिरता के समर्थन का जनादेश बताया।

शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के 29 नगर निकायों की कुल 2,869 में से 2,784 सीटों के परिणाम घोषित किए। इनमें भाजपा ने 1,372 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 394 सीटें, कांग्रेस को 315, अजित पवार की एनसीपी को 158 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) को 149 सीटें मिलीं। मुंबई में 227 में से 204 वाडों के परिणाम घोषित हुए, जहां भाजपा 85 सीटों के साथ सबसे आगे रही। बृहन्मुंबई नगर निगम में 227 वार्ड में से 204 में नतीजे आ गए हैं। BJP ने 85, शिवसेना ने 25, कांग्रेस ने 19, शिवसेना (UBT) ने 60 और MNS ने पांच सीटें जीती हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery