Friday, April, 03,2026

UD टैक्स वसूली में सरकार की सख्ती से जनता परेशान

जयपुर: जयपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे गिरिराज खंडेलवाल ने यूडी टैक्स वसूली में सरकार की सख्ती को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से पेनल्टी और ब्याज में दी गई राहत की अवधि बढ़ाने की मांग की है। खंडेलवाल ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक पेनल्टी और ब्याज में छूट का ऐलान तो किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश करदाता इस अवधि में भुगतान नहीं कर पाए। मार्च महीने में इनकम टैक्स, और जीएसटी अन्य वित्तीय दायित्वों का पहले से ही भारी दबाव रहता है। उन्होंने बताया कि 2007 से 2026 तक का टैक्स एकमुश्त चुकाना किसी भी परिवार के लिए आसान नहीं है।

UDT पर ब्याज छूट अवधि बढ़ाने की मांग

प्रदेश संयोजक, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ एवं पूर्व उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर अर्बन डेवलपमेंट टैक्स (यूडीटी) में पेनल्टी एवं ब्याज छूट की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कर्णावट ने पत्र में कहा कि अर्बन डेवलपमेंट टैक्स शहरी निकायों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो नगरीय विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने में सहायक है। सरकार की कर्णावट ओर से 31 मार्च, 2026 तक दी गई पेनल्टी-ब्याज छूट से करदाताओं को राहत मिली और राजस्व संग्रह में भी वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि मार्च माह में वेतनभोगी, व्यापारी और उद्यमियों पर विभिन्न करों का दबाव अधिक रहता है, जिससे कई लोग समय पर टैक्स नहीं भर पाए।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery