Tuesday, July, 28,2026

यूडी टैक्स बकायादार नहीं लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज जरूरी

जयपुर: प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच नगर निगम जयपुर ने संभावित पार्षद उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन से पहले नगर निगम से नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। जिन व्यक्तियों पर यूडी टैक्स या निगम का अन्य कोई बकाया होगा, उन्हें यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा और वे नामांकन दाखिल नहीं कर सकेंगे।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि तत्कालीन ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों और चेयरमैनों को नो ड्यूज प्रमाण पत्र मुख्यालय स्तर पर कार्मिक उपायुक्त की ओर से जारी किया जाएगा। वहीं, अन्य सभी संभावित उम्मीदवारों को संबंधित जोन कार्यालय से यह प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। पूर्व पार्षदों के लिए अतिरिक्त शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।

उन्हें संबंधित शाखाओं से यह प्रमाणित कराना होगा कि उनके पास निगम का कोई फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, मोबाइल, सिम, लैपटॉप अथवा अन्य सामग्री या राशि बकाया नहीं है। सभी विभागों से अनापत्ति मिलने के बाद ही मुख्यालय स्तर से नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। दूसरी ओर, सामान्य उम्मीदवारों को तभी प्रमाण पत्र मिलेगा जब उनके नाम किसी प्रकार का यूडी टैक्स या निगम का अन्य बकाया दर्ज नहीं होगा।

नगर निगम का यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य सरकार निकाय चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के बकाया की पहले से जांच कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और विवाद मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। इधर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षण तय किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को चुनाव की घोषणा, 22 अगस्त को अधिसूचना, 27 अगस्त तक नामांकन, जबकि सितंबर के पहले सप्ताह में दो चरणों में मतदान और 11 सितंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery