Monday, September, 21,2026

महापौर प्रत्याशी व पार्षदों का किया सम्मान

जयपुर: जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने 57 नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट करने के साथ ही राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से पार्षदों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी सुनीता मावर का भी सम्मान किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पार्षदों से महापौर चुनाव में एकजुट रहने की अपील की। जयपुर में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। महापौर का चुनाव 25 को होना है।

रफीक खान ने उठाए भाजपा प्रत्याशी पर सवाल

विधायक रफीक खान ने कहा कि जयपुर में कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने इसी आधार पर सुनीता मावर को मजबूत दावेदार बताते हुए भाजपा के महापौर प्रत्याशी के अनुभव और जयपुर की स्थानीय परिस्थितियों की समझ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुनीता चार बार पार्षद रह चुकी हैं और परकोटे सहित जयपुर की समस्याओं से परिचित हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, अर्चना शर्मा, आर. आर. तिवाड़ी, गंगा देवी सहित कांग्रेस के कई नेता और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।

विपरीत परिस्थितियों में जीते पार्षदः शर्मा

अभिनंदन समारोह के बाद जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि संसाधनों के दुरुपयोग के बावजूद कांग्रेस के 57 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ये सामान्य परिस्थितियों में मिली जीत नहीं है, बल्कि पार्टी के पार्षदों ने विपरीत परिस्थितियों में जनता का विश्वास हासिल किया है। शर्मा ने भाजपा पर सत्ता और प्रशासनिक संसाधनों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया।

अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें भाजपा पार्षद

महापौर चुनाव के गणित को लेकर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जयपुर की वरिष्ठ पार्षद सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने भाजपा पार्षदों से भी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की। शर्मा ने दावा किया कि भाजपा के कई पार्षद महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर खुद को आहत महसूस कर रहे हैं और चुनाव में कुछ अप्रत्याशित देखने को मिल सकता है। हालांकि भाजपा के पास 150 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए जरूरी 76 के मुकाबले 78 पार्षद हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery