Monday, September, 21,2026

कहीं बहुमत की ताकत तो कहीं निर्दलीयों का सहारा

जयपुर: जयपुर जिले के 17 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को होने वाला मतदान कई जगह सिर्फ भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि सीटों के गणित की परीक्षा भी होगा। जयपुर नगर निगम को छोड़कर जिले के कुल 19 में से 18 निकायों में से चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी निर्विरोध पहले ही अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं। अब सोमवार को 17 निकायों में मतदान होगा। इनमें पांच निकाय ऐसे हैं, जहां भाजपा या कांग्रेस के पास अपने दम पर बहुमत है, जबकि 10 निकायों में निर्दलीय पार्षद अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्णायक भूमिका में हैं। जयपुर नगर निगम के महापौर का फैसला 25 सितंबर को होगा।

चौमूं नगर परिषद में भाजपा के 30 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 12 और निर्दलीय 3 हैं। 45 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 23 है। यानी भाजपा बहुमत से सात सीट आगे है। यहां भाजपा के आशीष दुसाद और कांग्रेस की रजनी सैनी आमने-सामने हैं। कालाडेरा में भी भाजपा बहुमत के पार है। 20 में भाजपा के 12, कांग्रेस के 7 और निर्दलीय एक है। बहुमत के लिए 11 की जरूरत है। वहीं जमवारामगढ़ में भाजपा के 18, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय 3 पार्षद हैं। 35 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 18 है। यानी भाजपा ठीक बहुमत पर खड़ी है।

शाहपुरा से वाटिका तक निर्दलीयों की भूमिका अहम

शाहपुरा में कांग्रेस 23, भाजपा 20 और निर्दलीय 12 पर हैं। 55 सदस्यीय सदन में बहुमत 28 का है। कांग्रेस को पांच और भाजपा को आठ अतिरिक्त वोट चाहिए। ऐसे में 12 निर्दलीय निर्णायक हैं। बगरू में भाजपा 16, कांग्रेस 11 और निर्दलीय 8 हैं। बहुमत 18 का है। भाजपा को केवल दो अतिरिक्त वोट चाहिए। बस्सी में भाजपा 15, कांग्रेस 12 और निर्दलीय 8 हैं। यहां भाजपा को तीन वोट और चाहिए। दूदू में कांग्रेस 12, भाजपा 10 और निर्दलीय 3 हैं। 25 सदस्यीय सदन में बहुमत 13 का है। कांग्रेस को सिर्फ एक अतिरिक्त वोट चाहिए। किशनगढ़ रेनवाल में भाजपा 15, कांग्रेस 12 और निर्दलीय 8 हैं। भाजपा को तीन वोट और चाहिए। मनोहरपुर में कांग्रेस 15, भाजपा 14 और निर्दलीय 6 हैं। बहुमत 18 का है। दोनों दलों के बीच सिर्फ एक सीट का अंतर है। कांग्रेस को तीन और भाजपा को चार अतिरिक्त वोट चाहिए।

खेजरोली और नरैना में कांग्रेस को बढ़त

खेजरोली में कांग्रेस के 17 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 6 और निर्दलीय 2 हैं। 25 सदस्यीय सदन में बहुमत 13 का है। कांग्रेस चार सीट अधिक होने के साथ स्पष्ट बहुमत में है। नरैना में कांग्रेस के 13, भाजपा के 7 और निर्दलीय 5 पार्षद है। 25 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 13 है। कांग्रेस ठीक बहुमत पर है। यहां कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक और भाजपा की आरती सोढ़ानी आमने-सामने है।

फागी, फुलेरा-सांभर और वाटिका में भी खुला गणित

फागी में कांग्रेस 8, भाजपा 7 और निर्दलीय 5 हैं। बहुमत 11 का है। फुलेरा में भाजपा 12, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 6 हैं। भाजपा बहुमत से सिर्फ एक वोट दूर है। सांभर में भाजपा 11, कांग्रेस 10 और निर्दलीय 4 हैं। बहुमत 13 का है। भाजपा को दो और कांग्रेस को तीन वोट चाहिए। वाटिका में भाजपा 10, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 9 हैं। बहुमत 13 का है। यहां निर्दलीयों की संख्या कांग्रेस से भी अधिक है।

जोबनेर में निर्दलीय सबसे बड़ा खेमा

जोबनेर का मुकाबला सबसे अलग है। 20 वार्डों में निर्दलीय 8, भाजपा 7 और कांग्रेस 5 पर है। बहुमत 11 का है। भाजपा को चार, कांग्रेस को छह और निर्दलीय समूह को तीन वोट और चाहिए। यहां भाजपा की सरोज गुर्जर, कांग्रेस की कविता और निर्दलीय मंजू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

चाकसू में पहले ही खुला भाजपा का खाता

चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी जा चुकी है। यानी जिले के 18 निकायों में एक अध्यक्ष पद का फैसला मतदान से पहले ही हो चुका है। अब 17 निकायों में मतदान के साथ अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होगी। राजधानी के सबसे बड़े निकाय जयपुर नगर निगम में महापौर का फैसला 25 सितंबर को होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery