Friday, April, 03,2026

सोनी को विदाई, नायक ने संभाली जयपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव देखने को मिले। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं संदेश नायक ने नए जिला कलेक्टर के रूप में पदभार संभाला। इसके साथ ही अरविंद पोसवाल ने राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सोनी को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता, नवाचार और जनसंवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने कहा कि उनके नेतृत्व में रास्ता खोलो, सक्षम जयपुर, नरेगा आखर और नारी चौपाल जैसे अभियानों से आमजन को सीधा लाभ मिला।

डॉ. सोनी ने अपने संबोधन में टीम वर्क को सफलता का आधार बताते हुए सभी का आभार जताया और कहा कि जयपुर में बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा। उधर, संदेश नायक ने जिला कलेक्टर का पदभार संभालते ही सुशासन, पारदर्शिता और जन केंद्रित प्रशासन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा ई-गवर्नेस के माध्यम से कार्य प्रणाली में तेजी लाई जाएगी। नायक ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अरविंद पोसवाल ने आवासन मंडल के आयुक्त का पदभार संभालते हुए कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया।

कृषि आयुक्त नरेश गोयल ने संभाला कार्यभार

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने गुरुवार को पदभार संभाला। इसके बाद एक बैठक में कृषि आयुक्त ने बताया कि राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उनकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा 61 चेक पोस्ट के जरिए अवैध परिवहन पर नियंत्रण किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery