Monday, June, 15,2026

बेसमेंट में मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूरों की मौत

जयपुर: करणी विहार थाना क्षेत्र में गांधी पथ वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का हिस्सा भरभराकर गिरने से तीन महिला मजदूर उसके नीचे दब गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की सहायता से उन्हें बाहर निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गांधी पथ के निकट निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट की खुदाई का कार्य चल रहा था। करीब 35 से 40 फीट गहरे हिस्से में मजदूर मिट्टी समतल करने और अन्य निर्माण कार्यों में जुटे हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे बेसमेंट के एक किनारे की मिट्टी अचानक खिसक गई, जिससे वहां काम कर रही तीन महिला श्रमिक मलबे में दब गई।

थाना प्रभारी हवा सिंह यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के गया निवासी सुनीता देवी पत्नी गुड्डन, बिहार के औरंगाबाद निवासी आनुति कुमारी पत्नी जय तथा बिहार के गया निवासी प्रतिमा कुमारी पत्नी पंकज के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। वे अपने पतियों के साथ पिछले एक माह से निर्माण स्थल पर कार्यरत थीं और वहीं अस्थायी झुग्गियों में रह रही थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

सुपरवाइजर और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी फरार

स्थानीय श्रमिकों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद कुछ सुपरवाइजर और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी मौके से चले गए। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

तीनों महिलाओं पर मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिरा

मृतका सुनीता देवी के पति गुड्डुन ने बताया कि उनका परिवार हाल ही में इस साइट पर काम करने आया था। उनके दो छोटे बच्चे प्रिंस और पूजा भी साथ रहते हैं। दोपहर में भोजन करने के बाद सभी मजदूर काम पर लौटे थे। इसी दौरान दीवार के निकट कार्य कर रही तीनों महिलाओं पर मिट्टी का बड़ा हिस्सा आ गिरा। एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery