Wednesday, June, 10,2026

मालवीय नगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, दर्जनभर अतिक्रमण तोड़े

जयपुर: मालवीय नगर में सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को भी शेष बचे हुए करीब दर्जनभर अतिक्रमणों पर बुलडोजर गरजा। जेडीए ने बचे हुए अतिक्रमणों को हटाकर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ किया। अब सभी की नजरें नंदीपुरी से गेटौर रोड को जोड़ने वाली 80 फीट चौड़ी सड़क पर हैं, जिसको बनाने का वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किया जा चुका है। हालांकि सड़क निर्माण शुरू होने से पहले विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग का काम पूरा किया जा रहा है। जेडीए जोन-सी की उपायुक्त अपूर्वा पारवाल ने बताया कि विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर हटाने का कार्य लगातार जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि बुधवार तक पूरा क्षेत्र साफ कर दिया जाएगा। सीमा में आने वाले अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसी तर्ज पर कार्रवाई की जाएगी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरां ने कहा कि सरकार की मंशा किसी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की नहीं है, बल्कि सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाना है।

बचे हुए मकान और ढांचे भी हटाए

सोमवार को शुरू हुए बड़े अभियान में 5 धार्मिक स्थलों सहित 125 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए थे। मंगलवार को उन मकानों और ढांचों को भी हटाया गया, जो पहले दिन किसी कारणवश बच गए थे या जिनके मालिकों ने अपना सामान नहीं हटाया था। करीब एक दर्जन शेष अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चला।

मुस्लिम संगठनों की जन आंदोलन की चेतावनी

नंदपुरी अंडरपास स्थित नूरानी मस्जिद को हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को मुस्लिम मुसाफिर खाना में आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान मुस्लिम फोरम और कमेटी नूरानी मस्जिद मालवीय नगर के पदाधिकारियों ने दावा किया कि मस्जिद से संबंधित सभी वैध दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद उसे ध्वस्त कर दिया गया। विधायक रफीक खान ने कहा कि मस्जिद की जमीन और वक्फ बोर्ड में पंजीकरण से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। वहीं, विधायक अमीन कागजी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। मुस्लिम संगठनों ने जुमे की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करने की बात कही। इस मौके पर विधायक हाकम अली, मोहम्मद नाजिमुद्दीन, शौकत कुरैशी आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर खर्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों के राजनीतिक हित प्रभावित हुए है, वे स्वाभाविक रूप से प्रतिक्रिया दे रहे है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery