Thursday, January, 29,2026

इकबाल सिंह ने टाटा मुंबई हाफ मैराथन में रचा इतिहास

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल ने फिटनेस, अनुशासन और निरंतरता की मिसाल पेश करते हुए एक बार फिर नया कीर्तिमान रचा है। रविवार को आयोजित टाटा मुंबई हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में उन्होंने 21 किमी. की दौड़ 2 घंटे 14 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी की। यह उपलब्धि अपने आप में खास है, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि इकबाल सिंह चहल ने इस प्रतिष्ठित मैराथन के सभी 21 वार्षिक संस्करणों में लगातार भाग लेकर दौड़ पूरी की है। यह गौरव उन्हें देश के उन चुनिंदा धावकों में शामिल करता है, जिन्होंने मैराथन के इतिहास में हर संस्करण में सहभागिता निभाई।

फर्स्ट इंडिया न्यूज से बातचीत में इकबाल सिंह चहल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2004 में टाटा मुंबई हाफ मैराथन की शुरुआत से ही इसमें भाग लेना शुरू किया था। बीते 21 वर्षों में उन्होंने एक भी संस्करण मिस नहीं किया और हर साल 21 किमी की चुनौती को स्वीकार करते हुए दौड़ पूरी की।

'फिट इंडिया' की सशक्त मिसाल

इकबाल सिंह चहल की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि 'फिट इंडिया' की भावना को भी मजबूती देती है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि उम्र, पद या व्यस्तता फिटनेस के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। उनकी इस उपलब्धि की खेल प्रेमियों और प्रशासनिक जगत में व्यापक सराहना हो रही है।

जिम्मेदारियों के साथ फिटनेस का संतुलन

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने यह साबित किया कि व्यस्त कार्यशैली के बीच भी शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता दी जा सकती है। गृह विभाग जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्वों के साथ नियमित अभ्यास व अनुशासन के बल पर उन्होंने हर साल खुद को इस मैराथन के लिए तैयार रखा। उनकी उपलब्धि युवाओं और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

राजीव दत्ता ने 21 किलोमीटर दौड़ पूरी कर जीता मेडल

एशिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित मैराथन टाटा मुंबई मैराथन में इस वर्ष फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त संदेश देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने मेगा इवेंट में भाग लेते हुए 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन 2 घंटे 29 मिनट में पूरी कर मेडल हासिल किया। मुंबई की सड़कों पर आयोजित इस मैराथन में 70 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। राजीव दत्ता का प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा, क्योंकि उन्होंने पिछली मैराथन की तुलना में 14 मिनट कम समय में दौड़ पूरी कर अपनी फिटनेस में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।

दत्ता ने बताया कि उन्होंने पिछले 7 महीनों से नियमित प्रशिक्षण और अनुशासित दिनचर्या का पालन किया, जिसका परिणाम आज के प्रदर्शन के रूप में सामने आया। उन्होंने अपने रूटीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संबंधी संदेशों को भी शामिल किया, विशेष रूप से भोजन में फूड ऑयल की मात्रा 10 प्रतिशत कम करने की अपील को अपनाया। मैराथन के बाद राजीव दत्ता ने कहा कि फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य संदेशों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery