Wednesday, March, 25,2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने सांसदों संग किया संवाद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और झारखंड के सांसदों के साथ प्रातःकालीन नाश्ते का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी सांसदों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे संवाद किया। बैठक में आपसी समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और विभिन्न राज्यों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण आमंत्रण और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ राज्यों के बीच सहयोग और विकास की दिशा को भी सुदृढ़ करते हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery