Wednesday, March, 25,2026

LPG जमाखोरी पर सरकार ने कसा शिकंजा

जयपुर: प्रदेश में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि राज्य में इन आवश्यक ईंधनों का पर्याप्त स्टोरेज और आपूर्ति उपलब्ध है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का निस्तारण संपर्क पोर्टल और हेल्पलाइन नंबरों के जरिए 24 घंटे के भीतर किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों में कालाबाजारी, जमाखोरी और दुरुपयोग पर सख्त नजर रखी जाए। ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य

एलपीजी वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग को ही मान्य किया जाएगा। गैस सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने पीएनजी और सीएनजी कनेक्शन के लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार तेज करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery