Wednesday, March, 25,2026

400 से 764 करोड़ पहुंचा प्रोजेक्ट, काम अब भी अधूराः अशोक गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'इंतजारशास्त्र' चैप्टर-2 में जयपुर के SMS अस्पताल के 1200 बेड वाले आईपीडी टावर की लंबित स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देरी सीधे मरीजों के जीवन को जोखिम में डाल रही है। गहलोत ने आरोप लगाया कि टावर की लागत मूल रूप से 400 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 764 करोड़ रुपए हो गई है, लेकिन भाजपा सरकार की अनदेखी और लापरवाही के कारण काम लगभग ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजना होने की सजा जनता को भुगतनी पड़ रही है। गहलोत ने कहा कि इस टावर के बनने से हजारों मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और अस्पताल में बिस्तरों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जब जनता के स्वास्थ्य का सवाल होता है, तो राजनीतिक विचारधारा पीछे रह जाती है। IPD टावर में देरी से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

अविनाश गहलोत बोले- गहलोत राज में ठगे गए युवा

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत शासनकाल में युवाओं का भविष्य पूरी तरह चौपट हो गया था। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता को केवल 'इंतजारशास्त्र' दिया, जबकि भजनलाल शर्मा सरकार 'कर्मशास्त्र' के साथ नीति और नीयत के आधार पर काम कर रही है। अविनाश गहलोत ने कहा कि गहलोत सरकार के समय पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery