Wednesday, March, 25,2026

क्रिकेट सट्टे की लत ने बनाया हत्यारा

जयपुर: राजधानी के गलतागेट थाना पुलिस ने पार्किंग गार्ड की सनसनीखेज हत्या के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी गार्ड प्रदीप कुमार यादव उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन सट्टे में पैसे हारने के बाद अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बैंक खाते से पैसे अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर लिए। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार यादव और मृतक प्रमोद सिंह दोनों उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे और जयपुर में एक ही स्थान पर गार्ड की नौकरी करते थे। प्रमोद सिंह फोनपे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता था, इसलिए वह घर पैसे भेजने के लिए प्रदीप की मदद लेता था। इसी वजह से प्रदीप को प्रमोद के बैंक बैलेंस की पूरी जानकारी थी। प्रदीप को पिछले 1-2 साल से क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। हाल ही में वह सट्टे में 5,000 रुपए हार गया था। जब उसने प्रमोद से 2,000 रुपए उधार मांगे तो उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने प्रमोद की हत्या कर उसके खाते से पैसे निकालने की योजना बना डाली।

सिर कुचला, फिर अंगूठा लगा किया ट्रांजेक्शन

वारदात को अंजाम देने के लिए प्रदीप ने 23 मार्च की सुबह करीब 4 बजे का समय चुना। जब प्रमोद गार्ड रूम में सो रहा था, तब प्रदीप ने पत्थर से वार कर उसका सिर कुचल दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने मृतक का फोन लिया और मृतक के ही अंगूठे का निशान (बायोमेट्रिक) लगाकर फोन का लॉक खोला। इसके बाद उसने प्रमोद के खाते से 29 हजार रुपए अपने यूपीआई नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। खुद को बचाने के लिए प्रदीप ने प्रमोद के फोन से सिम निकालकर पानी के टैंक में फेंक दी और फोन को छिपा दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery