Wednesday, March, 25,2026

आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर देश की तैयारियों का खाका पेश करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में बड़ा ऐलान किया। पीएम ने कहा कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए सरकार ने सात नए अधिकार संपन्न समूहों का गठन किया है, जो ऊर्जा, महंगाई, आपूर्ति और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर लगातार निगरानी रखेंगे। तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी इस संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झकझोर दिया है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार हर स्तर पर सक्रिय है। प्रधानमंत्री के अनुसार, इन समूहों में विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जो नियमित बैठक कर आयात-निर्यात, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और महंगाई पर नजर रखेंगे। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी तरह समन्वित रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। सभी राज्यों को टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

ऊर्जा आयात का दायरा बढ़ाया

मोदी ने बताया कि भारत ने हालात को देखते हुए ऊर्जा आयात का दायरा 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक किया है और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को भी मजबूत किया गया है। वर्तमान में देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक का भंडार है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित वापस लाए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery