Thursday, March, 26,2026

पीएम मोदी-ट्रंप की टॉप-लेवल कूटनीति

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन करता है।

इस बातचीत में वैश्विक पोत परिवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के वास्ते ईरान के लिए अमेरिका की ओर से समयसीमा पांच दिन बढ़ाए जाने के एक दिन बाद ट्रंप ने मोदी को फोन किया। मोदी ने कहा, भारत तनाव कम करनेऔर जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होमुंज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण पोत परिवहन मार्ग को खुला रखने के महत्व पर विचार-विमर्श किया। वहीं, पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से बात की तथा उनके साथ पश्चिम एशिया की उभरती स्थिति खासकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर चर्चा की।

ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को राहत, 45 दिन की पाबंदी हटी

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब सिंगल सिलेंडर उपभोक्ता 45 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे। डबल सिलेंडर (DBC) उपभोक्ता 35 दिन और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन बाद बुकिंग करा सकेंगे। गौरतलब है कि गैस की कमी और पैनिक बुकिंग के चलते पहले बुकिंग अवधि 45 दिन कर दी गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी।

ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़ा, निफ्टी 400 अंक मजबूत

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,372 अंक उछलकर 74,068.45 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50,400 अंक चढ़कर 22,912.40 पर पहुंच गया। यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने ईरान पर संभावित हमले को फिलहाल टालने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए समयसीमा बढ़ाने की बात कही।

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर राजनीतिक सहमति बनाने के लिए बुधवार को अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम 5 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक ऐसे समय हो रही है जब विपक्ष लगातार पश्चिम एशिया संकट और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery