Monday, April, 27,2026

व्हाइट हाउस डिनर के बीच चली गोलियां, ट्रंप सुरक्षित

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के बाहर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनते ही मेहमानों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए। कुछ चश्मदीदों ने करीब 7 राउंड फायरिंग होने की बात कही है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने होटल बॉलरूम के बाहर से गोलीबारी की, जबकि मुख्य कार्यक्रम अंदर चल रहा था। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उसी होटल में ठहरा था हमलावर

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लेंच ने संकेत दिया कि हमलावर का निशाना संभवतः ट्रंप प्रशासन के अधिकारी हो सकते थे। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है और उसी होटल में ठहरा हुआ था जहां कार्यक्रम था। उसके पास एक शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं।

यह अमेरिका के संविधान पर हमलाः ट्रंप

हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि "यह अमेरिका के संविधान पर हमला है।" उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। चश्मदीदों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को घेर लिया और कैबिनेट सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहत जताई कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सब सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे लिखा, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery