Friday, March, 06,2026

हिंद महासागर में महाघात... 80 नौसैनिकों की मौत... 32 का रेस्क्यू

वॉशिंगटन/कोलंबो: हिंद महासागर में तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत 'IRIS डेना' को पनडुब्बी से टॉरपीडो हमला कर डुबोने का दावा किया। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि यह कार्रवाई बुधवार सुबह की गई। युद्धपोत भारत से लौट रहा था और श्रीलंका के गाले तट से करीब 40 नॉटिकल मील दूर डूब गया। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार जहाज पर सवार 180 में से 80 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 32 नौसैनिकों को बचा लिया गया। शेष लापता हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। यह पोत पिछले महीने विशाखापट्टनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में शामिल होकर लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसे ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा बताया और कहा कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोने की पहली घटना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने उस ईरानी यूनिट के नेता को मार गिराया है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश का आरोप था।

विदेश मंत्रालय ने बनाया नियंत्रण कक्ष

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा व कल्याण भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान से सैकड़ों भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। नियंत्रण कक्ष सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और क्षेत्रीय सरकारों व प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में है, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित कदम उठाए जा सकें।

ओमान के पास मिसाइल हमले के बाद नागौर का युवक लापता

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ओमान के निकट एक तेलवाहक पोत पर हुए मिसाइल हमले के बाद नागौर जिले का एक युवक लापता हो गया है। खिनवताना गांव निवासी दिलीप सिंह स्काईलाइट कंपनी के पोत पर चालक दल के सदस्य थे और 22 जनवरी से ड्यूटी पर थे। परिजनों के अनुसार, एक मार्च को कसाब बंदरगाह के पास पोत पर ईरानी मिसाइल गिरी, जिससे जहाज को भारी नुकसान हुआ। हमले के समय दिलीप जहाज के अगले हिस्से में तैनात थे। उनके साथ मौजूद बिहार निवासी आशीष कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दिलीप का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

मुज्तबा खामेनेई प्रमुख दावेदार

इजराइली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद देश में नए नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उनके पुत्र मुज्तबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। युद्ध शुरू होने से पहले भी उनका नाम दावेदारों में शामिल था। मुज्तबा सार्वजनिक रूप से कम नजर आते हैं और हालिया हमलों के बाद से दिखाई नहीं दिए हैं। माना जा रहा है कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं। हालांकि वंशवाद के आरोपों को लेकर उनके नाम पर पहले भी बहस होती रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery