Friday, June, 27,2025

सऊदी अरब-US में मेगा रक्षा समझौता

रियाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रियाद की यात्रा के दौरान सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक डील साइन की है। अमेरिका और सऊदी अरब ने लगभग 142 बिलियन डॉलर यानी 142 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। वाइट हाउस ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा समझौता बताते हुए कहा है कि इसके तहत सऊदी अरब को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप तीन खाड़ी देशों की यात्रा के तहत मंगलवार को रियाद पहुंचे। इसके बाद वे कतर और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। ट्रंप के साथ अरबपति एलन मस्क सहित अमेरिकी व्यापार जगत के नेता भी हैं। रक्षा सौदे में सैन्य प्रणाली, हथियार और सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा समझौते में अन्य कॉमर्शियल सौदे, गैस टर्बाइनों का निर्यात भी शामिल है। ट्रंप का यह दौरा मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित है और अमेरिकी राष्ट्रपति खाड़ी देशों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने के लिए अन्य प्रमुख सौदे हासिल करने की भी उम्मीद कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery