Saturday, April, 05,2025

ट्रंप ने भारत और चीन पर लगाया जवाबी शुल्क

वाशिंगटन/न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित कई देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों की आलोचना करते हुए इसे 'बेहद अनुचित' करार दिया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका अगले महीने से इन देशों के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाएगा। मंगलवार रात अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ ऊंचे शुल्क लगाए हैं, अब हमारी बारी है कि हम भी उनके खिलाफ यही कदम उठाएं। उन्होंने यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मेक्सिको और कनाडा का नाम लेते हुए कहा कि ये देश अमेरिका के सामानों पर अत्यधिक शुल्क वसूलते हैं, जो बिल्कुल अनुचित है। ट्रंप ने इस नीति को अपने 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, हम अपने उत्पादों पर चीन का औसत शुल्क दोगुना कर देंगे, जबकि दक्षिण कोरिया पर चार गुना शुल्क लगाया जाएगा। हम कनाडा और मेक्सिको को सैकड़ों अरबों डॉलर की सब्सिडी देते हैं।

भारत पर विशेष रूप से साधा निशाना

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा, भारत अमेरिका से 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो शुल्क वसूलता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत को अमेरिकी जवाबी शुल्क से कोई छूट नहीं मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब व्यापारिक घाटा सहन नहीं करेगा और भारत तथा चीन पर आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेगा। इससे पहले फरवरी में भी उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार जल्द ही इन देशों पर व्यापक व्यापारिक प्रतिबंध लागू करेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार घाटा और संभावित प्रभाव

ट्रंप ने पहले भी कहा था कि भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर संधि और बातचीत जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी जवाबी शुल्क से भारतीय निर्यातकों को झटका लग सकता है, खासकर ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और आईटी सेक्टर में। हालांकि, भारत सरकार इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश कर रही है।

व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका पहुंचे पीयूष गोयल

ट्रंप के इस बयान के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय वाशिंगटन में व्यापार वार्ता के लिए मौजूद हैं। वे अपने अमेरिकी समकक्ष हॉवर्ड लुटनिक के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संतुलन पर बातचीत कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery