Friday, September, 26,2025

बलूच आमी पर प्रतिबंध के पाक प्रस्ताव पर अमेरिका का वीटो

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय बलूच आर्मी और उसकी सैन्य शाखा मजीद ब्रिगेड को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल कराने के इस्लामबाद के प्रयास नाकाम हो गए हैं। पाकिस्तान ने अपने सदाबहार दोस्त चीन की मदद से संयुक्त राष्ट्र में इन दोनों संगठनों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिका ने मिलकर चीन-पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को वीटो कर दिया। इस तरह यह प्रस्ताव गिर गया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति 1267 के तहत यह प्रावधान है कि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से किसी भी तरह का संबंध रखने वाले आतंकी संगठन पर पाबंदी लगाई जाती है। चीन ने पाकिस्तान के प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस ने प्रस्ताव को वीटो कर दिया। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने कहा कि जिस बलूच लिबरेशन आर्मी और उसके आत्मघाती दस्ते मजीद ब्रिगेड पर पाबंदी का प्रस्ताव है, उसका अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से तो कोई संबंध ही नहीं है। ऐसे में इन दोनों को इस सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।

ज्ञात रहे कि भारत कई बार पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों पर पाबंदी की मांग कर चुका है, लेकिन चीन अकसर अड़ेंगे लगाता रहा है। अब ऐसा पहली बार हुआ है, जब चीन और पाकिस्तान के साझा प्रयास को अमेरिका ने इस तरह झटका दिया है। उसके अलावा फ्रांस और ब्रिटेन ने भी विरोध किया है।

गाजा में संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर भी वीटो

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया जिसमें गाजा में तत्काल स्थायी संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई की बात की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय के सभी 14 अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इस प्रस्ताव में गाजा में मानवीय स्थिति को विनाशकारी बताया गया था और इजराइल से उस क्षेत्र में 21 लाख फिलिस्तीनियों को सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया गया था। यह परिणाम गाजा में लगभग दो साल से जारी युद्ध के संबंध में विश्व मंच पर अमेरिका और इजराइल के अलगाव को और उजागर करता है।

अगले माह होगी ट्रंप-शी की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह और चीनी नेता शी जिनपिंग अगले महीने दक्षिण कोरिया में एक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे और वह अगले साल की शुरुआत में चीन की यात्रा करेंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को जिनपिंग से फोन पर बात की, ताकि लोकप्रिय सोशल मीडिया एप 'टिकटॉक' अमेरिका में संचालित करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

ट्रंप द्वारा फिर से राष्ट्रपति का पदभार संभालने और चीन पर बहुत ऊंचे शुल्क (टैरिफ) लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की यह जिनपिंग के साथ दूसरी बातचीत है। टैरिफ के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी और चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फोन पर यह बातचीत वाशिंगटन के स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery