Saturday, April, 05,2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूस को दिखाई आंखें रूस पर प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर गंभीरता से विचारः ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस व टैरिफ को लेकर कई देशों को धमकी देने के बाद अब रूस को भी खुली चेतावनी दे डाली है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध के समाधान के लिए रूस पर प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'दुथ' पर एक पोस्ट में कहा कि ये प्रतिबंध तब तक बरकरार रह सकते हैं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता। ट्रंप ने कहा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, रूस और यूक्रेन अभी बातचीत की मेज पर आ जाइए। ट्रंप ने यह बात गुरुवार रात रूस द्वारा युक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद कही है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हुए हैं। हैं। ज्ञात रहे कि अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के समर्थन में बोल रहे थे।

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: भारत शुल्क कम करने के लिए तैयार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलने वाला देश है। उन्होंने दावा किया कि अब भारत ने इस पर ध्यान दिया है और वे अपने शुल्क को काफी कम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका का अन्य देशों की तरफ से शोषण किया गया है और यह अब रुकना चाहिए। अमेरिका को आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर जवाबी शुल्क दो अप्रैल से लागू होंगे। सबसे बड़ी बात दो अप्रैल को होगी जब जवाबी शुल्क लागू होंगे, फिर चाहे वह भारत हो या चीन या कोई भी देश। यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत के शुल्क के बारे में टिप्पणी की है। ट्रंप ने गुरुवार (अमेरिकी समय के अनुसार) को 'ओवल ऑफिस' में कुछ शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है। वे हमसे 150-200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं और हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। इसलिए वे हमसे जो भी शुल्क वसूलेंगे, हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे।

अमेरिका-यूक्रेन वार्ता अगले सप्ताह सऊदी में : जेलेंस्की

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। जेलेंस्की ने कहा कि वह सोमवार को सऊदी अरब आएंगे और उनकी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए वहीं रुकेगी। उन्होंने कहा, मैं शहजादे से मिलने के लिए सऊदी अरब जाने वाला हूँ। उसके बाद मेरी टीम अमेरिकी भागीदारों के साथ काम करने के लिए सऊदी अरब में रहेगी। यूक्रेन शांति में सबसे अधिक रुचि रखता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery