Monday, August, 11,2025

ट्रम्प की धमकी... दवाओं पर 250% तक टैरिफ लगाएंगे

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत समेत फार्मा उत्पाद निर्यात करने वाले देशों को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि वे दवाइयों पर 250% तक टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि दवाएं अमेरिका में ही बनाई जा सकें। उन्होंने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि शुरुआती तौर पर टैरिफ कम होगा, लेकिन एक से डेढ़ साल में इसे बढ़ाकर 150% और फिर 250% तक किया जाएगा। ट्रम्प ने भारत और चीन को खास तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका फार्मा सेक्टर में इन दोनों देशों पर अत्यधिक निर्भर है, जो ठीक नहीं है। ट्रम्प के इस बयान से भारतीय फार्मा कंपनियों को बड़ा झटका - लग सकता है। अमेरिका भारत से जेनेरिक दवाएं, वैक्सीन और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स खरीदता है। 2025 में भारत से अमेरिका को फार्मा निर्यात 7.5 अरब डॉलर रहा है। अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली लगभग 40% जेनेरिक दवाएं भारत से आती हैं।

अब नया भारत है, आंख में आंख डालकर बात करता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका खुद रूस से अरबों डॉलर का व्यापार करता है और दूसरों को नसीहत देता है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक कहा कि दबदबे वाली व्यवस्था अब नहीं चलेगी। वहीं रूस ने भी अमेरिका को घेरा और कहा कि वह बहुध्रुवीय व्यवस्था में अपनी गिरती पकड़ से घबराया हुआ है। भारत अब चुप नहीं रहता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर टैरिफ 250% तक बढ़ा तो भारतीय कंपनियों को अमेरिका में दवाओं की कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता और मुनाफा दोनों प्रभावित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery