Friday, April, 17,2026

इजराइल-लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी

वॉशिंगटन/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इजराइल और लेबनान 10 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो गए हैं। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 2:30 बजे से लागू होगा। ट्रंप ने बताया कि यह सहमति लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद बनी। उन्होंने दोनों नेताओं को वॉशिंगटन में आगे की वार्ता के लिए आमंत्रित करने की भी घोषणा की। इस सप्ताह वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच 34 साल बाद पहली सीधी बातचीत हुई, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री माकों रूबियो भी शामिल रहे। ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जे.डी. वैस समेत अधिकारियों को स्थायी शांति की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं।

अमेरिका-ईरान समझौते के भी आसार

इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच भी समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। 21 अप्रैल तक जारी सीजफायर से पहले दोनों पक्ष समझौते के करीब बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ मतभेद अब भी बाकी हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी के चलते 72 घंटे में 14 जहाजों को लौटना पड़ा। यह कार्रवाई उन जहाजों पर केंद्रित है, जो ईरान के बंदरगाहों से जुड़े है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery