Monday, August, 11,2025

ट्रम्प की भारत को ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह भारत पर अमेरिकी आयात शुल्क 'काफी हद तक' बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत रूस से सस्ते दामों पर भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है और उसे वैश्विक बाजार में ऊंचे दाम पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, 'भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस की युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने निर्दोष लोगों की जान ले रही है। भारत रूस से सिर्फ तेल खरीद ही नहीं रहा, बल्कि उसे ऊंची कीमतों पर बेच भी रहा है। इसलिए मैं भारत पर भारी टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं।' ट्रंप ने हाल ही में भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी और रूस से तेल एवं गैस खरीदने पर भी जुर्माना लगाने की बात कही थी। ट्रंप के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और खुद को 'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था' बताया था।

भारत ईमानदारी से पेश नहीं आ रहाः मिलर

अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भी भारत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत, अमेरिका के साथ ईमानदारी से व्यवहार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 'भारत अमेरिकी उत्पादों पर भारी शुल्क लगाता है, लेकिन खुद को हमारा करीबी देश कहता है। वह अमेरिकी इमिग्रेशन पॉलिसी का भी फायदा उठाता है और रूस से तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहा है।' मिलर ने यह भी कहा कि यदि भारत ने संतुलन नहीं बनाया तो अमेरिका के पास सभी विकल्प खुले हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते अब तक अच्छे रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery