Thursday, June, 26,2025

'मैंने जंग नहीं रुकवाई तनाव खत्म करने में मदद की'

दोहा: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर अपनी भूमिका को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है। कतर में एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने उस समस्या को हल कराने में मदद की, जो भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले सप्ताह और भी ज्यादा खतरनाक हो रही थी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को युद्धविराम का ऐलान हुआ था। इसे लेकर ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच युद्ध को टालने में मदद की। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से कहा कि अगर वे युद्धविराम पर सहमत होते हैं, तो अमेरिका उन्हें व्यापार में मदद करेगा। इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए थे।

भारत ने खारिज किया था यूएस का दावा

हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने ट्रेड रोकने की चेतावनी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने में मदद की थी। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पाकिस्तान के साथ सैन्य तनाव के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी भी चर्चा के दौरान ट्रेड का मुद्दा नहीं उठा था।

दोहा में राष्ट्रपति ट्रंप से मिले मुकेश अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कतर के दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद मुकेश अंबानी की उनसे
यह दूसरी मुलाकात की है। इससे पहले जनवरी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। ट्रंप के साथ मुकेश
अंबानी की मुलाकात की वैश्विक व्यापारिक जगत में खूब चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात का उद्देश्य रिलायंस इंडस्ट्रीज के अमेरिका और कतर के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना था। ये मुलाकात औपचारिक और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ट्रंप नहीं चाहते भारत में बनें आईफोन... कुक को दी सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में आईफोन बनाने का विरोध किया है। कतर की राजधानी दोहा में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने और इसके बजाय अमेरिका में आईफोन बनाने को कहा है। हालांकि, ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, भारत सरकार के अधिकारियों ने एप्पल के अधिकारियों से बात की। उन्होंने भारत के प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि भारत के लिए एप्पल की निवेश योजनाएं बरकरार हैं और कंपनी भारत को अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखती है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery