Tuesday, August, 12,2025

भारत की अमेरिकी वस्तुओं पर से सभी शुल्क हटाने की पेशकश

दोहा (कतर): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी शुल्क हटाने की पेशकश की है। ज्ञात रहे कि ट्रंप इससे पहले भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव टालने के लिए मध्यस्थता करने का भी दावा कर चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहा में गोलमेज व्यापार सम्मेलन में कहा कि भारत ने हमें एक ऐसा सौदा पेश किया है, जिसके तहत वे हमसे कोई शुल्क नहीं वसूलने पर सहमत हो गए हैं।

हालांकि, भारत की ओर से शुल्क कम करने या उन्हें खत्म करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ज्ञात रहे कि भारत और अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता कर रहे हैं। 

ट्रंप की यह टिप्पणी एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक के उस बयान के करीब दो सप्ताह बाद आई है जिसमें उन्होंने
कहा था कि उनकी कंपनी ने भारत सहित कई देशों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। कुक ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि एप्पल जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकतर आईफोन भारत से आएंगे जबकि कर दरों पर अनिश्चितता के बीच अन्य बाजारों के लिए आईफोन आपूर्ति में चीन की हिस्सेदारी सबसे अधिक बनी रहेगी। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल के विश्लेषण के अनुसार, 2024 में अमेरिका में एप्पल के आईफोन की बिक्री 7.59 करोड़ इकाई रही जबकि मार्च में भारत से निर्यात 31 लाख इकाई था। इस महीने की शुरुआत में भी ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अपने उच्च शुल्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सहमति जता चुका है। इससे पहले ट्रंप भारत को टैरिफ किंग और काफी दुर्व्यवहार करने वाला करार दे चुके हैं। उन्होंने पिछले महीने यह भी कहा था कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत बहुत अच्छी तरह जारी है और उन्हें लगता है कि हम भारत के साथ समझौता कर लेंगे।

अभी तो वार्ता चल रही है: जयशंकर

ट्रंप के इस दावे के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। ये जटिल वार्ताएं हैं। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए. इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए।

भारतीय टीम जाएगी वाशिंगटन

केंद्र सरकार में वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। बीटीए के प्रावधानों पर आगे की चर्चा के लिए एक भारतीय टीम वाशिंगटन जाएगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। भारतीय दल समझौते पर 17 मई से अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।

ट्रंप की घोषणा पर पीएम चुप क्यों: कांग्रेस

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की इस घोषण पर पूरी तरह चुप हैं कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी शुल्क हटाने की पेशकश की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि वाणिज्य मंत्री वाशिंगटन डीसी में है और राष्ट्रपति ट्रंप नै दोहा से एक और बड़ी घोषणा की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery