Saturday, February, 14,2026

तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरपर्सन तारिक रहमान ने बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में जीत हासिल कर ली है। पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के कुछ समय बाद 9 जनवरी को उनके बेटे तारिक रहमान ने पार्टी के चेयरमैन का पद औपचारिक रूप से संभाला था। चुनावों में बीएनपी ने कुल 212 सीटें हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर जमात-ए-इस्लामी पार्टी रही, जिसने 68 सीटें हासिल कीं। वहीं, राष्ट्रीय कन्वेंशनल पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है, जबकि बाकी के 7 सीटें अन्य छोटे दलों और 7 सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों के नाम रही। इस बीच तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। वह जल्द ही पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान से बात की। पीएम ने रहमान को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।'

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया। दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।'

भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीएनपी के सीनियर लीडर सलाहुद्दीन अहमद ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'अब हमें भारत समेत सभी देशों और सभी पड़ोसी देशों के साथ बराबरी के आधार पर दोस्ताना रिश्ते चाहिए।

35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री

बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को कहा कि बीएनपी उन लोगों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी जिन्होंने अतीत में एक साथ सड़कों पर आंदोलन किए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery