Saturday, April, 05,2025

पृथ्वी पर लौट रहीं 'भारत की बेटी' सुनीता विलियम्स

फलोरिडा: अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विलमोर के साथ पृथ्वी की ओर लौट रही हैं। वे स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान से 17 घंटे की यात्रा के बाद 19 मार्च को तड़के 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरेंगी।

9 माह से अंतरिक्ष में फंसी थीं सुनीता

सुनीता विलियम्स और बुच बिलमोर 5 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (155) पर गए थे। उन्हें सिर्फ एक सप्ताह बाद लौटना था, लेकिन उनके अंतरिक्ष यान में हीलियग रिसाव और वेग में कमी के कारण वे 9 महीने तक वहां फंसे रहे। आखिरकार, तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद, वे अब पृथ्धी पर लौट रहे हैं।

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापसी का सफर

नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यान 18 मार्च की रात को ISS से अलग हो गया। चापसी के लिए 19 मार्च को तड़के 2:41 बजे यान का इंजन फायर किया जाएमा, जिससे यह पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह तड़के 3:27 बजे समुद्र में 'स्म्लैशडाउन' (पानी में लैंडिंग) करेगा। लैंडिंग के तुरंत बाद नारस की टीम अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत की जांच करेगी और मिशन को लेकन अपडेट देगी।

भारत से है गहरा नाता

सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री है। उनके पिता दीपक विलियम्स गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रताते हैं। उन्होंने कई बार अपने भारतीय मूल पर गर्व जताया है और गंगा जल और भगवद गीता को अंतरिक्ष में ले जाने की बात श्री कड़ी थी।

मोदी ने कहा... भारत उनकी मेजबानी के लिए उत्सुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। मोदी ने पत्र में लिखा, आप भले ही हजारों मील दूर हों, लेकिन भारत के लोग आपके अध्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर कहे हैं। उन्होंने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और भारत उनकी मेजबानी के लिए अत्सुक है। प्रधानमंत्री ने विलियम्स की मां बीनी पंडचा और दिवंगत पिता दीपक विलियम्स को याद करते हुए लिखा कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery