Friday, June, 27,2025

रूस की मध्यस्थता की पेशकश संघर्ष समाप्त करने का आह्वान

मॉस्को: रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष को तत्काल समाप्त करने तथा तेहरान के परमाणु मुद्दे को सुलझाने के लिए राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया।

क्रेमलिन के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। वार्ता के बाद क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित विवादास्पद मुद्दों को हल करने के लिए संघर्ष को तत्काल समाप्त करने और राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता है। क्रेमलिन के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस, इजराइल और ईरान के बीच बातचीत के लिए मध्यस्थता करने को तैयार है। इजराइल और ईरान के बीच छठे दिन भी एक दूसरे पर हमले जारी रहने के मद्देनजर रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में परमाणु खतरा अब काल्पनिक नहीं बल्कि वास्तविक है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, यह सब न केवल तनाव को बढ़ाता है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए सीधा खतरा पैदा करता है क्योंकि हमले शांतिपूर्ण परमाणु या परमाणु सुविधाओं पर किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery