Thursday, April, 10,2025

पुतिन ने भारत आने का पीएम मोदी का न्योता स्वीकारा

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत आने के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इस दौरे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दी। उन्होंने यह बयान रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद द्वारा आयोजित सम्मेलन में दिया। लावरोव ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन ने भारत सरकार के प्रमुख के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और अब हमारी बारी है। दौरे की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, यात्रा की सटीक तारीखों की अभी घोषणा नहीं की गई है।

दोनों नेताओं में नियमित बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस की यात्रा की थी, जो पिछले पांच वर्षों में उनकी पहली रूस यात्रा थी। इससे पहले उन्होंने 2019 में व्लादिवोस्तोक में आयोजित आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। पिछले दौरे में ही मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। लावरोव ने कहा कि रूस भारत के साथ 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि रूस अब चीन, भारत, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूती दे रहा है। राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं और लगभग हर दो महीने में टेलीफोन पर बातचीत करते हैं।

30 को पीएम मोदी हेडगेवार स्मारक और दीक्षाभूमि का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को नागपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारकों का दौरा करेंगे। भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही वे दीक्षाभूमि भी जाएंगे, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery